खुद को एनएसजी कमांडो बताकर कमरा किराए पर लेने के नाम पर एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पीड़ित बिनेश कुमार आले निवासी एन्क्लेव पंडितवाड़ी ने बताया कि पंडितवाड़ी स्थित उनके मकान में एक सेट खाली था। इसे किराए पर देने के लिए उन्होंने ओएलएक्स पर डाला था। इसके कुछ दिन बाद उनको फोन आया। जिसने अपना नाम आशीष कुमार बताते हुए कहा कि वह एनएसजी कमांडो है और उसकी पोस्टिंग देहरादून होने वाली है। इसके लिए देहरादून में किराए का मकान लेना है।
कमरे का फोटो देखने के बाद उसने कन्फर्म कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि आर्मी के सरकारी एकाउंट से सीधा मकान मालिक के खाते में किराया ट्रांसफर होने को कहा। इसके बाद आरोपी ने खाते से संबंधी जानकारी ली। खाते संबंधी जानकारी मिलते ही आरोपी ने चार बार में उनके तीन लाख 781 रुपये ठग लिए। प्रभारी निरीक्षक कैंट गिरिश चंद शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।