फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हापुड़ से लाए गए मुख्य आरोपी से लाखों के जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपर्ल हाइट डकैती कांड : 13 अप्रैल को बसंत विहार क्षेत्र में स्थित सोसायटी के फ्लैट में हुई थी वारदातI
विज्ञापन




पर्ल हाइट डकैती कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस हापुड़ से कस्टडी रिमांड पर दून लाई है। इसकी निशानदेही पर लूटे गए जेवरात पुलिस ने सहारनपुर से बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।



गौरतलब है कि 13 अप्रैल को बसंत विहार क्षेत्र में पर्ल हाइट में एक एक्सपोर्टर विकास त्यागी के फ्लैट में परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती डाली गई थी। डकैती के बाद बदमाश परिवार के एक बेटे को अगवा कर अपने साथ पड़ोसी की कार में ले गए थे। बिहारीगढ़ के पास अगवा बेटे और पड़ोसी की कार को बदमाशों ने छोड़ दिया। इसके बाद अपने वाहनों से भाग निकले। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इस घटना का मास्टरमाइंड कपिल कुमार उर्फ रावण बताया गया था। पुलिस अभी उसकी तलाश ही कर रही थी कि यूपी की हापुड़ पुलिस ने अपने क्षेत्र में हुई एक घटना के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की थी। इसपर न्यायालय ने रावण की दो दिन की पीसीआर मंजूर की। पुलिस ने बुधवार को रावण को डासना जेल से लिया और पूछताछ की। इस दौरान उसने लूटे गए गहनों को सहारनपुर के सुंदरपुर में छुपाने की जानकारी दी। पुलिस ने रावण की निशानदेही पर एक अगूंठी, एक चेन और एक पेंडेंट बरामद किया है। बरामद माल की कीमत करीब 3.10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें