फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बच्चों को नशे से दूर रखने की पुलिस ने दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-
सहिया। कालसी थाना क्षेत्र की साहिया पुलिस चौकी के माध्यम से शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न मोटर मार्गों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को अपने बच्चों को नशे से दूर रखने की सलाह दी। मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि विजन के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साहिया पुलिस ने क्षेत्र के क्वानू मोटर मार्ग, साहिया-चकराता मोटर मार्ग, साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग पर नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है। यदि समय रहते इसकी रोकथाम नहीं की गई तो आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को नशे की रोकथाम में सहयोग करने के लिए शपथ भी दिलाई। अभियान में सुदेश कुमार, संजय कुमार, राजेश रावत, मनोज कुमार के अतिरिक्त ग्रामीण इंदर सिंह, नीरज पंवार, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें