युवाओं के आंदोलन के दौरान पत्थरबाजी करने वाले चिन्हित लोगों के नाम पते जुटाए जा रहे हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि जल्द इनके नाम पते मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
बता दें कि गत नौ फरवरी को गांधी पार्क के सामने प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं के बीच से लाठी चार्ज के बाद पुलिस पर पत्थरबाजी की गई थी। इस मामले में बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत कई युवाओं को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना था कि पत्थरबाजी युवाओं ने नहीं बल्कि बाहर से आए कुछ असामाजिक तत्वों ने की थी। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित किया और उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को इन पत्थरबाजों के नाम पते खोजने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इनके खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया जाएगा।