फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोविजन स्टोर में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने छापेमारी में पकड़ी प्रतिबंधित और नशीली दवाएं

Thu, 15 Nov 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
medicine - फोटो : demo pic
विज्ञापन

उत्तराखंड में हरिद्वार के गांव ऐथल में पुलिस टीम ने छापा मारकर एक युवक को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई दवाओं और इंजेक्शनों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि ऐथल गांव में एक व्यक्ति नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने गांव ऐथल में एक स्थान पर छापा मारा। पुलिस ने यहां पर बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं को पकड़ा।

साथ ही पुलिस ने दवाइयां बेचने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शहजाद पुत्र सैय्यद निवासी गांव ऐथल बताया है। पुलिस के अनुसार आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को नशीली गोलियां बेचता था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इलाके में तेजी से फैल रहा नशे का कारोबार

थानाध्यक्ष आशुतोष चौहान ने बताया कि आरोपी नशीली दवाओं की बिक्री के संबंध में कोई कागजात दिखा नहीं पाया। नशीली दवाओं की खेप पकड़ने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल संजय पाल, अनिल रावत और मुकेश उनियाल शामिल रहे। एसएसपी रिधिम अग्रवाल और सीओ लक्सर रचिता जुयाल ने नशीली दवाओं की खेप पकड़ने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर पहली बार नशीली दवाओं की खेप पकड़ी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीली दवा बेचने वालों में अफरातफरी मची हुई है। क्षेत्र में कई स्थानों पर काफी समय से नशीली गोलियां व कैप्सूल तथा इंजेक्शन की बिक्री खुलेआम हो रही है। कुछ मेडिकल स्टोर व परचून की दुकानों पर नशीली दवाएं बेची जाती है। नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर कई गांव पहले भी चर्चाओं में रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें