I
I
I
I- पुलिस ने शहर और देहात के 419 सराफा कारोबारियों की दुकानों का किया था निरीक्षण
I
I- 361 में खराब था अलार्म और 11 दुकानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले ठीक हालत मेंI
सुरक्षा के मामलों में बेपरवाह पुलिस ने 372 सराफा कारोबारियों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें से 361 दुकानों के अलार्म खराब थे। जबकि, 11 दुकानों के सीसीटीवी चालू हालत में नहीं थे। सभी कारोबारियों को निर्धारित समय के भीतर सुरक्षा मानकों के तहत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अनदेखी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सराफा कारोबारियों से ठगी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के सुरक्षा प्रबंधों की पड़ताल की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने सोमवार को शहर और देहात क्षेत्र के 419 ज्वैलरी शोरूम व दुकानों की चेकिंग की थी। यहां पर अलार्म सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। जिन दुकानों में सीसीटीवी कैमरे और अलार्म सिस्टम खराब थे उनके मालिकों को नोटिस जारी कर समय से इन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि दो दिन पहले हरिद्वार में भी एक बड़े सराफा कारोबारी के शोरूम में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा पिछले दिनों देहरादून के एक सराफा कारोबारी से कुछ शातिर ठगों ने लाखों रुपये की ठगी की थी। आरोपी उनसे 67 लाख रुपये से ज्यादा का सोना ठगकर ले गए थे। इसके बदले में उन्हें तीन क्विंटल से अधिक नकली चांदी थमा दी गई थी।