रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डालने में बिहार से गिरफ्तार बदमाश को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर दून ला आ रही है। आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरपुर कोर्ट से उसकी ट्रांजिट रिमांड ली गई।
घटना में पुलिस ने बिहार के वैशाली से जुड़े गैंग को चिह्नित किया है। लूट में शामिल बदमाश अभिषेक उर्फ अखिलेश उर्फ गांधी (24) निवासी बसंतपुर थाना बांझपट्टी जिला सीतामढ़ी बिहार को साहेबगंज जिला मुजफ्फरपुर से बुधवार को गिरफ्तार किया। एसएसपी अजय सिंह ने नेतृत्व में वहां मौजूद पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को आरोपी की ट्रांजिट रिमांड ली। रिमांड लेने के लिए केस के विवेचक नवीन जुराल कोर्ट में पेश हुए।
Uttarkashi Tunnel: एस्केप पैसेज बनाया होता तो अंदर नहीं फंसते मजदूर, इन कार्यों की अनदेखी ने खड़ा किया संकट
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से एक स्कार्पियो कार मिली है। उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसएसपी ने बताया कि बदमाश को लेकर दो दिन में पुलिस दून पहुंच जाएगी। उधर, आरोपी के साथ कार में चार अन्य लोगों से भी पुलिस डकैती की घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने की पूछताछ
एसएसपी ने बताया कि लूट में गिरफ्तार बदमाश ने अपने साथियों संग रायगंज पश्चिम बंगाल में बीते 14 अप्रैल को रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में 30 करोड़ की डकैती डाली थी। आरोपी की गिरफ्तारी होते ही बृहस्पतिवार को उससे पश्चिम बंगाल की पुलिस टीम ने भी पूछताछ की।I