फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पति और ससुर पर दहेज के लिए मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस बोली, पारिवारिक है विवाद, पति का पुलिस एक्ट में चालान
विज्ञापन




एक विवाहिता ने दहेज के लिए पति और ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा कि मारपीट में उसके सिर, आंख और चेहरे पर चोटें आई हैं। महिला ने पति और ससुर के खिलाफ सहसपुर थाना में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक मामला पारिवारिक विवाद का है, लिहाजा पति के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन




सहसपुर थाना पुलिस के मुताबिक सरिता देवी निवासी ग्राम नंबरपुर जस्सोवाला ने कहा कि उसकी शादी को नौ वर्ष हो चुके हैं। एक बेटा और एक बेटी है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति राजेश कुमार के अलावा ससुर और सास उसे परेशान करने लगे। आरोप लगाया कि पति नशे में अक्सर मारपीट करता है। आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को पति और ससुर ने उसके साथ मारपीट की। उसके सिर पर ईंट से वार किया। कूलर की तार गले में बांधकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने पति और ससुर से जान का खतरा बताया है। महिला मारपीट की घटना के बाद से मायके में रह रही है। थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है। पति के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें