सार्वजनिक मार्ग पर झगड़ा और हुड़दंग
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी के टाउन हॉल से पिक्चर पैलेस जाने वाली रोड पर देर रात दो लड़कियों में झगड़ा हो गया। मामले में दोनों की माताएं भी पहुंचीं, लेकिन समझाने के बजाय वे भी विवाद में शामिल हो गईं। रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, चौकी प्रभारी कुलड़ी थाना मसूरी की महिला उपनिरीक्षक संयोगिता और महिला पीएसी बल की मदद से दोनों पक्षों को थाना मसूरी लाया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की। मामले में राधिका पत्नी दिनेश (खरोला, मसूरी), दुर्गा पत्नी प्रवीण (जाफर हॉल, कुलड़ी मसूरी), दीपांजलि पुत्री दिनेश (खरोला, मसूरी) और पूजा पुत्री प्रवीण (जाफर हॉल, कुलड़ी) शामिल हैं।