कोतवाली पुलिस ने भरण पोषण संबंधी मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि ढकरानी निवासी मुस्तफा के खिलाफ कुटुंब न्यायालय में भरण पोषण संबंधी वाद चल रहा है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय की ओर से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। मंगलवार को वारंटी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।