विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित एक मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई थीं। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए कुंजाग्रांट निवासी इलताफ को उसे पास घर के पास से गिरफ्तार किया। वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।