फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: हिंदू युवती को नमाज पढ़ने की अनुमति के बाद पुलिस सतर्क, सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में लगाई थी गुहार

Sat, 13 May 2023 02:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हिंदू युवती और हरिद्वार निवासी उसके मुस्लिम मित्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पिरान कलियर दरगाह पर नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी थी। दोनों ने विभिन्न धार्मिक संगठनों से खतरा जताते हुए सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने दोनों को नमाज पढ़ने की अनुमति दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश की हिंदू युवती को पिरान कलियर दरगाह में नमाज पढ़ने की अनुमति के बाद पुलिस सतर्क हो गई। युवती और उसके मुस्लिम मित्र ने याचिका में नमाज पढ़ने से रोकने की बात कही थी। याचिकाकर्ताओं को रोकने वालों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई करेगी। हालांकि पुलिस को अभी तक हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार है। एसएसपी पूरे मामले में नजर बनाते हुए पल पल की अपडेट ले रहे हैं।

मध्यप्रदेश के नीमच जिले की हिंदू युवती और हरिद्वार निवासी उसके मुस्लिम मित्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पिरान कलियर दरगाह पर नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी थी। याचिका में बताया कि उनको पिरान कलियर में नमाज नहीं पढ़ने दी जा रही है। दोनों ने नमाज पढ़ने की अनुमति और विभिन्न धार्मिक संगठनों से खतरा जताते हुए सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने दोनों को नमाज पढ़ने की अनुमति दी।

विज्ञापन


खुफिया पुलिस मामले में बनाए हुए नजर
वहीं जिलाधिकारी और एसएसपी को दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश भी दिए। खुफिया पुलिस मामले में हर गतिविधि पर नजर बनाए है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद युवती और युवक को नमाज पढ़ने से रोकने वाले विभिन्न धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Land Jihad: कार्रवाई की जद में आई सैकड़ों मजारों का कोई वारिस नहीं, अब तक 314 ध्वस्त, एक मस्जिद को नोटिस

स्थानीय और खुफिया पुलिस इन लोगों निगरानी कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। अगर आदेश के अनुपालन में कोई व्यवधान में पैदा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें