फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी, मंदिर समिति ने किया स्वागत

Fri, 03 Oct 2025 12:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान यहां समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
बदरीनाथ पहुंचे पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी शुक्रवार को बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया  और भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया।

विज्ञापन


मंदिर में दर्शन के पश्चात पंकज मोदी और अतिथियों ने श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट की और यात्रा को लेकर भी चर्चा की। बता दें, बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे बंद कर दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को विजयदशमी पर कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई। कपाट बंद होने से पहले होने वाली पंच पूजाएं 21 नवंबर से शुरू होंगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा का रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल में 81.38 और इंटरमीडिएट में 76% बच्चे पास
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बदरीनाथ मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट और अमित बंदोलिया ने पंचांग गणना कर बदरीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि तय की। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने कपाट बंद होने की तिथि घाेषित की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें