डीएवी कालेज हो या कोई तकनीकी संस्थान, हर जगह सरकारी हस्तक्षेप और लापरवाही की वजह से उच्च शिक्षा प्रभावित हो रही है।
उच्च शिक्षा के गिरते स्तर और सरकारी लापरवाही के विरोध में एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट ने सख्त विरोध जताया है। एसोसिएशन के सचिव सुनील अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के थत्यूड़, नैनबाग और थैलीसैंण में तीन सरकारी कालेज बिना मान्यता चल रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के तमाम सरकारी कालेज मानकों पर खरे नहीं उतरते। उन्होंने कहा कि यह मामला राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी के सामने उठाया जाएगा।