फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरस्पीडिंग के चालान का आंकड़ा दो माह में छह गुना पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोगों की जानें जा रही हैं। रविवार को ओवरस्पीड के चलते हुए दो हादसों में फिर चार लोगों की मौत से इसकी तस्दीक होती है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन सुनील शर्मा के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी से जून तक 203 सड़क हादसों में 146 की वजह ओवरस्पीड सामने आई है। इन सड़क हादसों में 70 लोगों ने जान गंवाई है। पुलिस जांच में सड़क हादसों का कारण ओवरस्पीड आने पर विभाग की ओर से दोपहिया और चार पहिया वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा। इनमें विशेष रूप से स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए कई क्षेत्रों में ओवरस्पीड गन के साथ दो इंटरसेप्टर और एक सामान्य वाहन को तैनात किया गया है। जीएमएस रोड, शिमला बाईपास, रायवाला रोड, राजपुर रोड, सहारनपुर रोड, आईएसबीटी रोड, हरिद्वार रोड पर चेकिंग हो रही है।
आरटीओ ने बताया कि पिछले वर्ष मई और जून में ओवरस्पीड के सिर्फ 261 चालान काटे गए थे। वहीं, इस बार बीते दो माह में 1,613 चालान काटे जा चुके हैं। इसके अलावा सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने आदि को मिलाकर 7199 चालान काटे गए हैं। बताया कि अभियान का उद्देश्य आए दिन हो रहे सड़क हादसों के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से विशेष रूप से दो और चार पहिया निजी मोटर वाहनों की गति पर अंकुश लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें