फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सतर्कता जागरूकता सप्ताह में कर्तव्य पालन की ली शपथ

Sun, 01 Nov 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। शंकरपुर स्थित क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। समापन अवसर पर कर्मचारी-अधिकारियों ने जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी डॉ. पवन सैनी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपने दैनिक कार्यों में ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जवाबदेही की भावना बनाए रखने और पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को अपनाने पर बल दिया। इस दौरान केंद्र के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें