डाकपत्थर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सम्मनित किए जाने के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं।
- फोटो : संगठन
डाकपत्थर के नई यमुना काॅलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अंडर-19 बालिका कबड्डी और अंडर-14 बाल वर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक कबड्डी वर्ग में खिलाड़ियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल शिक्षक नीरज नेगी ने बताया कि कई छात्र-छात्राओं का चयन क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिनमें सचिन नेगी, विशाल नौटियाल, वंश चौहान, अविनाश, संदीप, प्रियांशु चौहान शामिल हैं। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता की विजयी रही टीम के सदस्यों को प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनुसूईया प्रसाद जखमोला, अवधेश, अखिलेश, कमलेश, चंदन, कालिका प्रसाद, दीपक, नीरज आदि उपस्थित रहे।