I सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें नेशनल-इंटरनेशनल गेम्स में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खेलों के जनरल सेकेटरी मोइन खान ने बताया कि कई टीमों ने नेपाल इंटरनेशनल गेम्स में भाग लिया था और कुछ टीमें जयपुर गईं थी, जहां उन्होंने कुल 15 स्वर्ण और सात रजत पदक जीते। इन खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि संतोष बडोनी ने मेडल देकर सम्मानित किया। संतोष बडोनी ने कहा कि इन कार्यक्रमों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है। खासतौर पर छोटे बच्चों में स्पोर्ट्स के प्रति जागरूकता बढ़ती है। I