I50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के उद्घाटन के दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को विकसित करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि राज्य में खिलाड़ियों को पदक लाने पर नौकरी और आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों के खिलाड़ियों को निशुल्क शिक्षा, प्रशिक्षण, भोजन, व किट प्रदान की जा रहा है।उन्होंने कहा, 8 वर्ष की उम्र में प्रतिभावान बच्चों को तैयारी करने के लिए खेल छात्रवृत्ति देने, खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण पुनः लागू करने एवं खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि को दो गुना करने जैसे अनेक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही खिलाड़ियों की सुविधाओं एवं विकास के लिए खेल विश्वविद्यालय बनाने जा रहे हैं। खेल विवि से राज्य के खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा, सुविधाएं मिलेंगी और अधिक अवसर प्राप्त होंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खेलाे इंडिया के तहत खेल और खिलाड़ियों को देश में मिल रहे प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया। कहा-एक समय था कि खेलों के क्षेत्र में जब खिलाड़ियों का चयन होता था तो भाई-भतीजावाद किया जाता था। आज अच्छे खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है। चयन भी पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहा है।I