फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूपीएल में जलवा दिखाने के लिए उत्साहित हैं खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
I15 सितंबर से दून में खेले जाएंगे यूपीएल के मुकाबलेI
विज्ञापन




पहली बार राजधानी दून में आयोजित होने वाली उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) में खिलाड़ी अपने खेल का जलवा दिखाने के लिए उत्साहित हैं। इस लीग में घरेलू और आईपीएल में खेल चुके खिलाड़ियों के साथ प्रदेशभर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। नए खिलाड़ियों का कहना है कि यूपीएल प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच है। इसके लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी।
विज्ञापन




दून बलूनी स्पोर्ट्स एकादमी के पांच खिलाड़ियों का चयन यूपीएल के लिए हुआ है। इन खिलाड़ियों में संस्कार रावत, अशर खान, सत्यम बालियान, पूर्वांश ध्रुव और आदित्य नैथानी शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया, प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग अंडर-16, 19 और अंडर-23 में आयोजित की जाएगी। वहीं, एकादमी के निदेशक कविलाश नेगी व नीतीश बलूनी और खिलाड़ियों के कोच बृजेश कुमार, आकाश वालिया, अतुल कुमार और मोहित चौधरी ने बताया कि इन पांचों खिलाड़ियों का चयन उनके हाल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यह सभी खिलाड़ी प्रदेश के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके साथ ही खिलाड़ी यूपीएल के लिए लंबे समय से अभ्यास कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें