फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 90वीं बार रक्तदान करने पर पीयूष सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आईएमए ब्लड बैंक में होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में ब्लड बून के संयोजक डॉ. पियूष मौर्य ने 90वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर एमएस राणा, ड्रग इंस्पेक्टर विनोद जगूड़ी और कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष नंदा ने उन्हें सम्मानित किया। शिविर में करीब 108 लोगों ने रक्तदान किया। महिलाओं और युवाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। डॉ. पियूष मौर्य ने युवाओं से नियमित रक्तदान करने और नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा मीठा जहर है, जिसका भविष्य में घातक परिणाम हो सकता है। शिविर में होलसेल कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव तनेजा, आकाश प्रभाकर, शैलेंद्र रावत सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें