बीआरओ कुटी सड़क खोलने के बाद आईटीबीपी द्वारा यात्री और स्थानीय लोगों के कुटी से आगे ज्योलिकांग आदि कैलाश पर्वत, पार्वती कुंड दर्शन की अनुमति दे रही है। जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि ज्योलिकांग सड़क खुलने के बाद जो कर्मचारी दो हफ्ते से गूंजी में फंसे थे वे लोग भी आज शाम तक ज्योलिकांग पहुंच जाएंगे।