मानसून काल में धारचूला और मुनस्यारी के लिए दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीणों को राहत देने के लिए सरकार ने शुक्रवार को हेलीकॉप्टर भेज दिया। गर्ग एंड गर्ग कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम टम्टा ने उपजिलाधिकारी दिवेश शाशानी को सूचना दी की उनके टिप्पर चालक रघुवर सिंह रावत(47) निवासी पौड़ी गढ़वाल गुरुवार शाम को नाबी में सड़क निर्माण कार्य करते समय अचानक अटैक आने से बीमार हो गए। उन्होंने बताया की बीमार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए गूंजी में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद शाम को गूंजी से बुदी तक सड़क मार्ग से लाया गया।
जिसके बाद हेलीकॉप्टर द्वारा बीमार व्यक्ति को उच्च उपचार के लिए जिला अस्पताल में एयर लिफ्ट किया गया। प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार, धारचूला और मुनस्यारी के मानसून काल में बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिला और आपदा में फंसे लोगो के लिए हेली सेवा निशुल्क रहेगी।
बारिश का कहर: अवैध खनन की चोट नहीं सह पाए पिलर...मिनटों में धराशायी हो गया 12 करोड़ से बना मालन पुल
बता दें कि 10 जुलाई को विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मानसून काल में धारचूला और मुनस्यारी के ग्रामीणों को राहत देने के लिए हेली सेवा की मांग की थी। साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष दीपक रोंकली, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, महिराज गर्ब्या आदि लोगो ने ने व्यास घाटी जो एक हफ्ते से बंद को देखते हुए जिलाधिकारी से हेली सेवा की मांग की थी। हेली सेवा शुरू होने पर सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और डीएम रीना जोशी का आभार प्रकट किया।