फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटकुल अधिकारियों, कर्मचारियों ने वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पिटकुल अधिकारियों, कर्मचारियों ने वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प माय सिटी रिपोर्टर देहरादून विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड ( पिटकुल ) में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक अतुल कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिस तरीके से साल दर साल पर्यावरण गड़बड़ा रहा है उसे देखते हुए देश दुनिया के हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा। पर्यावरण संरक्षण को लेकर अत्यधिक पौधरोपण के साथ ही कार्बन उत्सर्जन कम करने को हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। निदेशक अतुल कुमार अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण में आए बदलाव का ही नतीजा है कि आज पूरी दुनिया को कोरोना वायरस जैसी बीमारी से जूझ रही है। इस मौके पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक अतुल कुमार अग्रवाल के अलावा निदेशक परिचालन संजय मित्तल, निदेशक परियोजना अनिल कुमार, निदेशक पीसी ध्यानी, निदेशक वित्त अमिताभ मैत्रा समेत तमाम आला अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें