विकासनगर। डाकपत्थर के नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को शारीरिक श्रम का महत्व समझाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर और उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। इसके पहले उन्हें योग से संबंधित क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुसूईया प्रसाद जखमोला ने कहा शारीरिक महत्व शरीर को स्वस्थ्य रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा नियमित रूप से कार्य में लगे रहने से युवाओं में विभिन्न कार्यों को करने की क्षमता में वृद्धि होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश कुमार, दिव्या, आरुषि, हिमांशी, ऐश्वर्या, प्रिंस, आर्यन, अंश, ललित, अर्जित, काजल, अंकिता, प्राची, जाह्नवी, निधि, दिव्यांशी, अनामिका आदि मौजूद रहे। संवाद