फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में धूमधाम से मनाया गया फूलियात का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
खत पशगांव के दसऊ गांव में विराजमान चालदा महाराज के मंदिर परिसर में फूलियात (बिस्सू) का पर्व धूमधाम से मनाया गया। देव दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त उमड़े। दिनभर मंदिर में जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने ठोडा नृत्य करते हुए एक दूसरे पर जमकर लकड़ी के तीर चलाए।
विज्ञापन

करीब 40 साल बाद चालदा महाराज दसऊ गांव में विराजमान हुए हैं। जिसे लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर में धूमधाम से फूलियात पर्व मनाया गया। बुरांश के फूल लेकर मंदिर पहुंचे लोगों ने देवता को फूल अर्पित किए। सुबह विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। करीब 10 बजे खत के गांवों के लिए टोली के रूप में हाथों में बुरांश के फूल लेकर मंदिर पहुंचे। उसके बाद लोगों ने मंदिर परिसर में ठोडा नृत्य किया। लोगों ने एक दूसरे पर धनुष से लकड़ी के तीर से वार किए। शाम तक ठोडा नृत्य चलता रहा। खत के स्याणा और मंदिर समिति के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने बताया कि फूलियात को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा। दसऊ, हाजा, गवेला, दोधा, मटियाना,सुनोडा, क्वानू, भूपोऊ, मैलोथ, मझगांव सहित 15 गांवों के लोग पर्व में शामिल हुए। खत के कर्मचारी संघ ने भंडरा दिया। इस मौके पर पदम सिंह चौहान, प्रताप सिंह रावत, अमर सिंह चौहान, सरदार सिंह, मातबर सिंह, चतर सिंह, रणवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें