I
IIरेस्टोरेंट में चाय पी रहे एक युवक की जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार करनपुर के रहने वाले अखिलेश नौटियाल मंगलवार को दोस्त के साथ चावला स्वीट शॉप में बैठकर चाय पी रहे थे। इस दौरान उनकी बांई जेब में रखा मोबाइल फोन चोरी हो गया। मोबाइल गायब होने का पता लगा तो आसपास पूछताछ की। इस दौरान बताया कि उसके पास वर्कशॉप वाली गली में बैठा जोगिंदर बैठा था। वह इस तरह की वारदात पहले भी कर चुका है। डालनवाला पुलिस ने बुधवार रात मुकदमा दर्ज कर करनपुर के रहने वाले जोगिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।I