उप जिला संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर की फार्मेसी ऑफिसर दीक्षा थपलियाल 13 दिसंबर 2020 से अनुपस्थित चल रही हैं। इस संबंध में चार साल बाद विभाग की नींद टूटी और थपलियाल को सीएमओ डॉ. संजय जैन ने नोटिस जारी कर उपस्थित होने को कहा।
सीएमओ के मुताबिक, दीक्षा थपलियाल को अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की ओर से कई पत्र जारी कर अस्पताल में उपस्थित होने के लिए कहा गया। इसके बाद भी वह अस्पताल में उपस्थित नहीं हुईं। उनकी ओर से इस संबंध में कोई सूचना भी नहीं दी गई। ऐसे में सीएमओ ने नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए हैं। अगर वह 15 दिन के भीतर अपने कार्य पर उपस्थित नहीं होती हैं तो यह समझा जाएगा कि आप राजकीय सेवा में कार्य नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में आपकी सेवा समाप्त करने या निलंबन के लिए कार्रवाई की जाएगी। जिसका दायित्व उनका स्वयं होगा।