फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशुल के पाप में पिंकी का साथ: दवा डिलीवरी करने गए शख्स ने नशीली दवाई देकर लूटी अस्मत, दंपती ने कराया गर्भपात

Tue, 14 Feb 2023 10:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

महिला का आरोप है कि अंशुल ने उनकी दवाओं में 29 सितंबर 2022 को नशीली दवाएं दी। इसके बाद महिला के घर आकर दुष्कर्म  किया।
विज्ञापन
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में विवाहित महिला ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और उसकी पत्नी के खिलाफ गर्भपात कराने में शामिल रहने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर दी। कहा कि वह अक्सर अपनी और बच्चों की दवाएं लेने के लिए जाखन स्थित अपोलो फार्मेसी जाती है। वहां अंशुल राणा उर्फ विक्की राणा नाम का लड़का दवा की होम डिलीवरी करने के दौरान उनके संपर्क में आया। महिला का आरोप है कि अंशुल ने उनकी दवाओं में 29 सितंबर 2022 को नशीली दवाएं दी। इसके बाद महिला के घर आकर दुष्कर्म  किया।

 

आरोप है कि इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी इसके बाद दबाव बनाकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा जिससे महिला गर्भवती हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने दवाएं देकर गर्भपात करा दिया। वह दोबारा जनवरी में गर्भवती हुई तो आरोपी ने महिला को अपने साथ शादी कर रखने को कहा। अक्सर बाहर रहने वाले अपने पति को महिला ने इस बारे में बताया। तब पीड़िता को पता लगा कि आरोपी विवाहित है। आरोप है कि अंशुल और उसकी पत्नी पिंकी ने अपने घर बुलाकर दोबारा गर्भपात की दवा खिला दी। महिला की तहरीर पर आरोपी दंपती के खिलाफ दर्ज केस की जांच महिला दरोगा रश्मि रानी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें