फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iडिजिटल फुटप्रिंट के जरिये आरोपी तक पहुंची पुलिसI
विज्ञापन

Iउत्तराखंड के पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी जसप्रीत सिंह को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि जसप्रीत ने बम विस्फोट करने की धमकी देकर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाई थी। उसके खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धमकी भरी पोस्ट प्रसारित करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि 21 जून को अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में बम विस्फोट करने संबंधी धमकी भरी पोस्ट प्रसारित की थी। इससे आमजन में भय का माहौल पैदा हुआ और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। जांच टीम ने सोशल मीडिया अकाउंट, डिजिटल फुटप्रिंट, तकनीकी सर्विलांस, साइबर विश्लेषण और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया। कई दिनों की तकनीकी जांच के बाद आरोपी की पहचान कर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद 28 जून को पुलिस ने जसप्रीत सिंह (26) निवासी कोतवाली बाजार सराय, अंबाला (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वह मोबाइल फोन बरामद किया है, जिससे धमकी भरी पोस्ट की गई थी। मोबाइल सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक और विधिक जांच कराई जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें