फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। बुलाकीवाला निवासी आजाद को पुलिस ने सोमवार शाम को मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक पॉकेट डायरी और 790 रुपये नकद बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बुलाकीवाला में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिला रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सट्टे में जीतने वाली धनराशि में से अपना कमीशन काटकर शेष रकम संबंधित व्यक्ति को देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें