देहरादून। प्रेम नगर सनातन धर्म मंदिर में भक्तों ने गणपति पूजन कर भगवान गणेश को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। साथ ही भक्तों ने भगवान गणपति को पुष्प अर्पित किए। मंदिर में भजन संध्या में श्रद्धालु गणपति भजनों पर जमकर झूम उठे। भगवान गणेश के दर्शन के लिए मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान पदाधिकारी राजेश भाटिया, विक्की खन्ना, मनोज बहल, जतिन तलवार, मनु भाटिया, सतपाल चावला, बॉबी भाटिया, पुलकित मैंनी आदि मौजूद रहे।