फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रैली के माध्यम से लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

सेलाकुई। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जन जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू हुई और सेलाकुई बाजार होते हुए विद्यालय प्रांगण में ही संपन्न हुई। छात्रों ने रैली के माध्यम से लोगों से अपील की अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखे और घर के कूड़े को सड़क पर न फेकें। वहीं उन्होंने लोगों से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर रोपें। इससे हमारा पर्यावरण शुद्ध रहेगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर हरीश सिंह, पवन शर्मा, एसके सिंह, जयवीर बर्तवाल, संतोष सिंह, ईशा, प्रियंका, इकरा, अर्पिता, अनुज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें