शाहिद जसवंत सिंह रावत स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते लोग
- फोटो : AMAR UJALA
शहीद जसवंत सिंह रावत स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि देहरादून। चीन की सेना के साथ हुई खूनी झड़प में शहीद हुए सैनिकों को क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में लोगों ने शहीद जसवंत सिंह रावत स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि चीन हमेशा से भारत को धोखा देता रहा है। 1962 में शहीद जसवंत सिंह रावत चीन के इसी धोखे का शिकार हुए थे मगर मान्यता यह है कि शहीद जसवंत सिंह रावत की आत्मा आज भी चीन सेना पर पहरा देती है। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने शहीद जसवंत सिंह रावत को भी उनके बलिदान के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि दी और भविष्य में भारतीय सेना को मजबूत रखने को प्रार्थना की।