फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: बुखार के बाद अब सूखी खांसी कर रही परेशान, चिकित्सकों ने बताया ठीक होने में लगेगा इतना समय

Wed, 06 Mar 2024 01:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

दून अस्पताल के रेस्पिरेटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी के मुताबिक इन दिनों आने वाले मरीजों में लगभग 50 फीसदी मरीज सर्दी-खांसी के हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी से परेशान लोगों को खांसी, जुकाम और हल्का बुखार हो रहा है। जुकाम-बुखार एक सप्ताह में ठीक हो रहा है लेकिन उसके बाद खांसी परेशान कर रही है। यह खांसी लंबे समय तक चल रही है। इसमें गले में दर्द के साथ सिर दर्द और छाती में भारीपन महसूस होने लगता है। डॉक्टरों का कहना है कि यह सूखी खांसी है जो एक सप्ताह से 10 दिन में ठीक हो रही है।

विज्ञापन


डॉक्टर बताते हैं कि इन दिनों लंबी खांसी चल रही है जो कि सूखी खांसी है। सूखी खांसी सीने में जकड़न की वजह से ज्यादा हो रही है। दून अस्पताल के रेस्पिरेटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी के मुताबिक इन दिनों आने वाले मरीजों में लगभग 50 फीसदी मरीज सर्दी-खांसी के हैं। मरीजों को अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की वजह से यह समस्या हो रही है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड लोक सेवा आयोग: 14 पदों पर आयोग ने निकाली भर्ती, जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन

नाक या गले की एलर्जी कर रही परेशान
डॉ. अनुराग ने बताया कि किसी को फ्लू होना, नाक या गले की एलर्जी होती है तो खांसी सूखी आने लगती है। इसमें कफ की समस्या नहीं होती है। अगर यही खांसी गले के नीचे वाले हिस्से में जाएगी तो लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफ्केशन की समस्या होगी। इसमें फेफड़ों का इन्फेक्शन और सांस की समस्या हो जाती है। मरीज को निमोनिया भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें