फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डाक चौपाल में लोगों को मिली योजनाओं की जानकारी

Mon, 19 Oct 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। उत्तराखंड डाक परिमंडल देहरादून ने सोमवार को छावनी बाजार के चुंगी चौक पर डाक चौपाल का आयोजन किया। इसमें डाक विभाग के अधिकारियों ने लोगों को जनकल्याणकारी, बचत और बीमा योजनाओं की जानकारी दी। मोबाइल वैन के माध्यम से अधिकारियों ने सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा और आधार सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डाक विभाग अब बैंकिंग, बीमा और अन्य जरूरी सेवाओं का भी प्रमुख केंद्र बन गया है। स्थानीय लोगों ने डाक सेवाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने मौके पर ही उनका निस्तारण किया। कार्यक्रम में डाक निरीक्षक डीएस नेगी, एसपीएम राजेंद्र सिंह नेगी, गोविंद चौहान, अरविंद और बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी, महिलाएं व बुजुर्ग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें