पानी के बिल पर सरचार्ज लगने के बाद से लोगों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो गया है। अब लोग समय पर इसका भुगतान करने लगे हैं।
हंस पड़े लोग
एक दिन जल संस्थान कार्यालय में एक रिटायर्ड अधिकारी आकर बैठे। जब सरचार्ज की बात आई तो वह बोल पड़े कि जब से सरचार्ज लगने लगा है मैं खुद कार्यालय आकर बिल मांगने लगा हूं जबकि पहले ऐसा नहीं था।
उनकी यह बात सुन वहां बैठे बाकि लोग हंस पड़े।