फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बल्ती शिया समुदाय के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बल्ती शिया समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे समाज सेवी जमाल खान ने कहा कि हमले में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया, जो मानवता के खिलाफ घिनौना कृत्य है। कहा कि इस प्रकार की घटनाएं हमारे देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने का षड्यंत्र है, जिसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देंगे। आतंक के खिलाफ भारत सरकार और सुरक्षा बल पूरी मजबूती से खड़े हैं और देशवासियों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। इस मौके पर मुराद हसन, शहनवाज, मीसाम, शब्बीर, जमाल, सिकंदर, बिट्टू, फिदा, यूसुफ, कासिम शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें