फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे अतिक्रमण, हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
Iहिंदू जन जागृति संगठन ने की कार्रवाई की मांगI
विज्ञापन


दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे लोगों ने जगह-जगह अतिक्रमण किया हुआ है। हाईवे किनारे लोगों ने गैराज और कबाड़ के गोदाम बनाए हुए हैं। कई जगहों पर ईंट और टाइल्स रखी हुई हैं। जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। हिंदू जन जागृति संगठन ने शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

संगठन के प्रवक्ता अरविंद शर्मा, सचिव सुशील साहू, संजय बौद्ध, संजय शर्मा, राहुल, रोहित पाल का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों ने जगह-जगह अतिक्रमण किया हुआ है। हरबर्टपुर से लेकर बाढ़वाला तक राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खोखे और गैराज बनाए गए हैं।
विज्ञापन




सड़क किनारे मिस्त्री वाहनों की मरम्मत करते हैं। जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने जगह-जगह सड़क किनारे ईट, टाइल्स आदि रखी हुई हैं। कहा कि पूर्व में संगठन ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


कहा कि चारधाम यात्री भी इसी राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरते हैं। जिसे देखते हुए यात्रा सीजन से पूर्व कब्जे हटाए जाएं। एसडीएम विनोद कुमार ने कहा कि इस संबंध राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर कब्जे हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें