फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमकर बरसे बदरा, शहर में कई जगह हुआ जल भराव

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशाम 4:00 बजे से शुरू हो गई थी शहर के अलग-अलग इलाकों में बरसात
विज्ञापन

I

I
I

I-बरसात के कारण जल भराव से लोगों को हुई परेशानीI

दून में शाम 4:00 बजे से शुरू हुई बरसात ने सड़कों को जल मग्न कर दिया। बरसात के कारण हुए जल भराव से लोगों को परेशानी हुई।



शुक्रवार को तेज बरसात की वजह से शहर के दर्शन लाल चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक सहित कई जगह सड़कों पर पानी पानी नजर आया। सहारनपुर रोड पर तो प्रिंस चौक के पास जल भराव की वजह से जाम लग गया। जाम में वहां वाहन फंसे रहे। इसके अलावा चंद्रबनी क्षेत्र, टर्नर रोड पास सड़क पर जल भराव ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। देर रात तक बरसात होती रही।
विज्ञापन






I11 ग्रामीण मार्ग मलबा की वजह से रहे बंदI

जिले में शुक्रवार शाम से हुई बरसात की वजह से कहीं ग्रामीण मार्गों पर मलबा आ गया। जिस कारण ग्रामीण मार्गों को खुलवाने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम ने काम शुरू कर दिया था। इसके अलावा नगर निगम के कंट्रोल रूम पर ऋषि विहार में जल भराव की शिकायत आई। इसके बाद आपदा प्रबंधन की टीम को मौके पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें