फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में मंदिर में चोरी कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में चोरी कर रहे युवक को लोगों ने रविवार को रंगेहाथों पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढलानी के प्रधान प्रतिनिधि सुनील रौछेला ने बताया कि गांव में तीन मंदिर शिव मंदिर, भैरव मंदिर, नाग मंदिर हैं। मंदिर से करीब 50 मीटर की दूरी पर उनका घर है। रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे उन्हें मंदिर से ताला टूटने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने भाई टीकम रौछेला को वहां भेजा। ताला तोड़कर युवक मंदिर में घुसा हुआ था। उसके हाथ में घंटी थी। टीकम ने चोर को पकड़ लिया और शोर मचाने लगा। इस पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शिव मंदिर में जांच के दौरान दानपात्र टूटा मिला। कलश और माइक गायब थी। युवक की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से दानपात्र से चोरी हुई नकदी मिली। इस पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सख्ती से पूछताछ पर उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ सामान सड़क के किनारे झाड़ी से बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रधान प्रतिनिधि से बताया कि पूर्व में भी ढलानी, कोटी, मलेथा, धारड़ा स्थित मंदिरों में भी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि ग्राम फुलसनी थाना प्रेमनगर निवासी अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें