फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फोन पर बात करने के लिए तीन किमी दौड़ लगा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलगांव खत के कई गांव के ग्रामीण डिजिटल इंडिया की कल्पना से अलग-थलग हैं। यहां मोबाइल में नेटवर्क नहीं पकड़ने से लोगों को तीन किलोमीटर दूर टावर वाले क्षेत्रों में जाना पड़ता है। दिन में तो लोग किसी तरह अपने परिचित और सगे संबंधियों से बात कर लेते हैं, लेकिन रात में दिक्कत होती है।कमजोर नेटवर्क के चलते इंटरनेट भी नहीं चलता है। सबसे अधिक परेशानी क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों को होती है। खत शिलगांव के भंजरा, पंचरा, जिसऊ, सुरेऊ, धिरोग आदि गांवों के लोग आधुनिकीकरण के युग में भी मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। फोन पर जरूरी बात करने के लिए उन्हें तीन किमी दूर पजिटीलानी जाना पड़ता है। कई बार रात में इमरजेंसी के समय बात नहीं हो पाती है। इन क्षेत्रों में अक्सर सैलानी और श्रद्धालु आते रहते हैं। बावजूद यहां नेटवर्क की समस्या दूर नहीं हो रही है। छात्र इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई भी नहीं कर पाते हैं। स्थानीय निवासी कांति राणा, ग्राम पंचायत की प्रशासक रीता बिष्ट, सुरेऊ गांव के पूर्व प्रधान मीन सिंह चौहान आदि लोगों का कहना है कि नेटवर्क की समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों और तहसील प्रशासन से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता है। उधर, उप जिला अधिकारी कालसी गौरी प्रभात ने बताया कि नेटवर्क की दिक्कत को दूर करने के लिए संबंधित विभाग व कंपनियों के प्रतिनिधियों से बात की जाएगी। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें