बाल रोग विशेषज्ञ सोमवार से तीन दिन की छुट्टी पर चली गईं। इससे कई पुराने बाल मरीज बिना उपचार के ही वापस लौट गए। उपजिला अस्पताल में दो बाल रोग विशेषज्ञ हैं। हालांकि, अस्पताल में फिजिशियन न होने के चलते वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों के साथ व्यस्क मरीजों को भी देखते हैं। सोमवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू राणा की ओपीडी कक्ष में ताला लगा था। कर्मचारियों ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। इस दौरान ओपीडी में उपचार के लिए आए नए मरीजों को वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केएस चौहान ने देखा। कई अभिभावक ऐसे थे, जिनके बच्चों का उपचार पहले से डॉं. मंजू राणा से चल रहा था। वे बच्चों को लेकर वापस लौट गए। उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ बुधवार तक छुट्टी पर हैं। बताया कि वह बृहस्पतिवार को ड्यूटी ज्वाइन करेंगी।