फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्लोगन में पायल, चित्रकला में अंजना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। क्वानू स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्लोगन प्रतियोगिता में पायल चौहान ने प्रथम, पल्लवी ने द्वितीय और दिव्यांग शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में अंजना प्रथम, तनीषा चौहान द्वितीय व तमन्ना चौहान तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में अंशिका तोमर प्रथम, विजयपाल जोशी द्वितीय व अमन तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का संयोजन राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता रमेश कुमार ने किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य, मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ज्योति, विशिष्ट अतिथि व एएनएम रश्मि थपलियाल, मंजरी शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें