फोटो...
विकासनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विकासनगर के माध्यम से विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित किए गए युवा पखवाड़े में विचार संगोष्ठी व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रवि सर एकेडमी में आयोजित की गई प्रतियोगिता में पायल जोशी ने 88 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में दिवाकर चौहान ने 85 अंक प्राप्त कर दूसरा व विकेश चौहान ने 81.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विकासनगर के जिला प्रचारक सौरभ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री प्रमेश जोशी, विभाग संयोजक आशीष बिष्ट उपस्थित रहे l संवाद