फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चोरी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 31 Oct 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टैग...अदालत से
विज्ञापन


विकासनगर। सहसपुर कोतवाली के केदारवाला निवासी पवन सिंह रावत की जमानत अर्जी न्यायिक मजिस्ट्रेट जतिन मित्तल की अदालत ने शनिवार को खारिज कर दी। आरोपी पर चोरी का गंभीर आरोप है। अभियोजन के अनुसार 27 अगस्त की रात केदारवाला में वादी अमित बिष्ट के घर से करीब चार लाख रुपये नकद चोरी हुए थे। कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने एक अक्तूबर की रात सभावाला जाने वाले रोड पर हाईवे से पवन को गिरफ्तार किया और उसके पास से 2.78 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस के अनुसार उसने चोरी स्वीकार की। वह जिला कारागार देहरादून में बंद है। बचाव पक्ष ने उसे झूठा फंसाए जाने की दलील दी। अदालत ने अपराध की प्रकृति, गंभीरता और विवेचना जारी रहने को आधार मानते हुए जमानत नामंजूर की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें