फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: घुड़दौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने व्यक्ति को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 10 Mar 2026 10:05 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

 बीती 14 जनवरी को  जामलाखाल क्षेत्र के बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को निवाला बनाया था। आज भी यहां एक व्यक्ति को गुलदार ने मार डाला।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार ने एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना बीते सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। पौड़ी मुख्यालय से सटे जामलखाल निवासी प्रकाश लाल(47) इंटरलॉकिंग का कार्य करके शाम को घर लौट रहा था। इसी बीच घात लगाए गुलदार ने उसे मार डाला।

परिजनों ने जब सुबह खोजबीन शुरू की तो पता चला कि गुलदार ने उसे मार डाला है। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार, पटवारी समेत वन विभाग के कर्मचारियों 15 कर्मचारियों को पंचायत घर में बंधक बना दिया। ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें