फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में दर्दनाक हादसा: देर रात लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती

Tue, 15 Nov 2022 05:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

ग्राम पहरी सुनील व ग्राम प्रधान दीपक ने चौकी को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना दी। उसने बताया कि बंदूर लाल( 90) पुत्र गंभीरू लाल और गोदावरी देवी(85) पत्नी बंदूर लाल घर में अकेले ही रहते थे।
विज्ञापन
जिंदा जले बुजुर्ग दंपती - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पौड़ी में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। पाबौ के ग्राम थापली में एक लकड़ी और पठार के बने मकान में आग लग गई। इस दौरान हादसे में अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम पहरी सुनील व ग्राम प्रधान दीपक ने चौकी को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी व चौकी प्रभारी पाबौ में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस को भी मौके पर बुलाया गया।

School Bus Accident: पांच मिनट पहले बोला था...पापा मुझे लेने आ जाना...फिर ज्योत्सना को ऐसे खींच ले गई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर सर्विस और पुलिसकर्मियों की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। टीम अंदर पहुंची तब तक उसने बताया कि बंदूर लाल( 90) पुत्र गंभीरू लाल और गोदावरी देवी(85) पत्नी बंदूर लाल की मौत हो चुकी थी। दंपती घर में अकेले ही रहते थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम एवं पंचायत नामा के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भिजवाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें