फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी: विभागीय आवास में मिला कर्मचारी का शव, बदबू आने पर लोगों ने दी सूचना, 22 अगस्त से नहीं गए थे कार्यालय

Wed, 02 Sep 2026 05:13 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

आवास से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो कर्मचारी मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन
शव - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता गढ़वाल कार्यालय में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव उनके विभागीय आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कर्मचारी बीते 22 अगस्त से कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे। 

विज्ञापन


बुधवार को आवास से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो कर्मचारी मृत अवस्था में मिला। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जितेंद्र प्रसाद थपलियाल (41) पुत्र गोविंद राम, निवासी बसली, प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। वह लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता गढ़वाल कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे और विभागीय कॉलोनी स्थित आवास में अकेले रहते थे।

चमोली:  चट्टान टूटने से दहशत में भदाकोटी गांव के लोग, रातभर नहीं सो पाए ग्रामीण, राइंका बैरागना को भी खतरा
विज्ञापन


सीओ सदर तपेश कुमार चंद बताया कि कर्मचारी के बीते 22 अगस्त से अनुपस्थित होने की जानकारी मिली है। बुधवार को कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे के अंदर जांच की, जहां कर्मचारी मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल   भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मिल पाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें