फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: इलाज के लिए सहसपुर से विकासनगर पहुंचे मरीज

Tue, 29 Jul 2025 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर में अवकाश था। अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं बहाल रही। पहले चरण में मतदान होने से उप जिला अस्पताल विकासनगर में ओपीडी और इमरजेंसी दोनों ही सेवाएं संचालित की जा रही थी। सहसपुर से क्षेत्र के करीब 70 मरीज उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचे। उप जिला अस्पताल विकासनगर में सोमवार को ओपीडी में 450 मरीज को उपचार मिला। इनमें से 350 नए मरीज थे, वहीं 100 मरीज दोबारा चिकित्सक को दिखाने आए थे। उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचे मरीजों में करीब 70 लोग सहसपुर के थे। रुखसाना, आबिदा, प्रताप सिंह, संदीप कुमार, धर्मा देवी ने बताया कि सहसपुर में सरकारी अस्पताल में चुनाव की छुट्टी थी। अस्पताल में केवल इमरजेंसी में ही घायल और मरीजों को उपचार मिल रहा था। उन्होंने बताया कि किसी ने जानकारी दी कि विकासनगर में अस्पताल खुला है। वह अस्पताल में दिखाने आ गए। अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. टीएस डुंगरियाल ने बताया कि ओपीडी में करीब 450 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें